द इंडियन व्यू

भारत ने इंग्लैंड को हराकर SENA देशों में रचा इतिहास

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जब रविवार 6 जुलाई को इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हराया तो कई रिकॉर्ड इस दौरान भारतीय टीम ने अपने नाम किए। एजबेस्टन में पहली बार किसी एशियन टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
भारत ने इंग्लैंड को हराकर SENA देशों में रचा इतिहास

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जब रविवार 6 जुलाई को इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हराया तो कई रिकॉर्ड इस दौरान भारतीय टीम ने अपने नाम किए। एजबेस्टन में पहली बार किसी एशियन टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा पहली बार किसी एशियाई टीम ने इस मैदान पर 1000 से ज्यादा रन बनाए।

साभार : गूगल

इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किए, जिनमें ये रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा खास है, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा है। बर्मिंघम में इससे पहले भारत ने कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। भारत अब एशिया की पहली ऐसी टीम है, जिसने SENA देशों में यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं।

टीम इंडिया इन चार देशों में कुल 30वां मुकाबला जीता। वहीं, पाकिस्तान ने SENA देशों में कुल 29 मुकाबले जीते थे। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले कम मैच इन देशों में खेले हैं। भारत ने 178 टेस्ट मैचों में सिर्फ 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 148 मैचों में 29 मुकाबले साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं।

लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका का है, लेकिन श्रीलंका ने सिर्फ 9 ही मुकाबले अब तक SENA देशों में जीते हैं। श्रीलंका की टीम ने 76 मुकाबले अब तक इन चार देशों में खेले हैं। बांग्लादेश की टीम अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कुल 25 मुकाबले खेले हैं और इनमें से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है। जनवरी 2022 में बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जीता था, जबकि अन्य तीन देशों में अभी तक बांग्लादेश का खाता नहीं खुला है। भारतीय टीम ने कमाल का खेल इस मुकाबले में दिखाया था। टीम पहला मैच 5 विकेट से हारी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।