द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ बचे हुए टी20 मैचों से बाहर हुईं नेट स्किवर-ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट होंगी कप्तान

लंदन : इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान नेट स्किवर-ब्रंट को बाएं ग्रोइन (जांघ) में चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही विटैलिटी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा है।…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
भारत के खिलाफ बचे हुए टी20 मैचों से बाहर हुईं नेट स्किवर-ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट होंगी कप्तान

लंदन : इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान नेट स्किवर-ब्रंट को बाएं ग्रोइन (जांघ) में चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही विटैलिटी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

ईसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "स्कैन से पुष्टि हुई है कि नेट स्किवर-ब्रंट ब्रिस्टल में लगी बाईं जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ बाकी टी20 मैचों में नहीं खेल सकेंगी। उनकी जगह स्क्वॉड में माया बाउचर को शामिल किया गया है।"

नेट स्किवर-ब्रंट को ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान चोट के चलते मैदान छोड़ना पड़ा था। उस मैच में उपकप्तान सोफिया डंकली ने अस्थायी तौर पर कप्तानी संभाली थी, लेकिन इंग्लैंड को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी बल्लेबाज़ टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी। ब्यूमोंट ने अब तक 247 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और पहली बार इंग्लैंड महिला टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगी।

इंग्लैंड की टीम शुक्रवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज कर चुकी है और पांच मैचों की सीरीज़ में अब भारत 2-1 से आगे है। वहीं ईसीबी ने यह भी बताया कि स्किवर-ब्रंट के वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। चौथा और पांचवां टी20 मुकाबला क्रमशः 9 और 12 जुलाई को मैनचेस्टर और बर्मिंघम में खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।