द इंडियन व्यू

भारत की बल्लेबाज़ी का तूफ़ान, सेंटनर बोले—घरेलू हालात में भारत को हराना नामुमकिन

मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड को भारत के हाथों टी20 सीरीज में 1-4 से हार मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में गदर काटा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत ने पांचवे टी20 में 271 रन बनाया और…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
भारत की बल्लेबाज़ी का तूफ़ान, सेंटनर बोले—घरेलू हालात में भारत को हराना नामुमकिन

मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड को भारत के हाथों टी20 सीरीज में 1-4 से हार मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में गदर काटा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी।

भारत ने पांचवे टी20 में 271 रन बनाया और न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा। डिफेंडिंग विजेता भारत ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पुख्ता कर ली है लेकिन सीरीज में बुरी तरह हार झेलने से सेंटनर की रूह कांप गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को घर में हराना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उसे यहां की परिस्थितियां बखूबी मालूम हैं। सेंटनर ने पांचवे मैच के बाद कहा, ''पूरी सीरीज को देखें तो हमने बहुत सारी सकारात्मक बातें सीखी हैं।

भारत एक बहुत अच्छी टीम है। मैंने यह बात शुरू में ही कही थी। भारत को इन परिस्थितियों में हराना बहुत मुश्किल है। हम भारतीय बॉलर्स के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी कीं (हंसते हुए), लेकिन कुल मिलाकर यह एंटरटेनिंग सीरीज रही।

साभार : गूगल

जब आपको पूरी सीरीज में चैलेंज मिलता है तो यह हमेशा अच्छी बात होती है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर प्रेशर पड़ता है और आप उससे सीखते हैं। इस नजरिए से यह हमारे लिए वाकई एक अच्छी सीरीज रही है। रिजल्ट हमारे पक्ष में भले ही नहीं रहे लेकिन हर एक मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिला।''

कीवी टीम आठ फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करेगी। न्यूजीलैंड ग्रुप डी का हिस्सा है, जिसमें अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, कनाडा और यूएई हैं। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान हैं।

न्यूजीलैंड को अपने मैच भारतीय सरजमीं पर खेलने हैं। जब सेंटनर से पूछा गया कि आने वाले वर्ल्ड कप को लेकर क्या सीख मिली तो कप्तान ने कहा, ''यह आसान नहीं है।

एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हमें बहुत अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ तरीके खोजने होंगे, जो बाउंड्री और छक्के लगाते हैं। बड़े ओवर देने से बचना होगा, खासकर सपाट पिचों पर। ऐसी पिचों पर 230 का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।