भारत की कोलंबो में तैयारी: सूर्यकुमार ने अपनाया उस्मान तारिक का बॉलिंग ऐक्शन
टीम इंडिया जब कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक का वह बॉलिंग ऐक्शन भी था, जो वे थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से…

टीम इंडिया जब कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक का वह बॉलिंग ऐक्शन भी था, जो वे थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंदबाजी करते हैं।
यही कारण है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी नेट्स में थोड़े समय के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली और उस्मान तारिक की तरह अपना ऐक्शन पॉज करने के बाद रिंकू सिंह के लिए गेंदबाजी की। शनिवार को भारत का नेट सेशन पूरा तो हुआ, लेकिन बारिश से भी थोड़ा बहुत बाधित हुआ। आज यानी 15 फरवरी को मैच वाले समय भी बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, फैंस चाहेंगे कि मुकाबला पूरा खेला जाए, लेकिन एक बात तो तय है कि उस्मान तारिक को लेकर भारतीय खेमे में कोई डर की भावना नहीं है, क्योंकि सूर्या ने सिर्फ मजे के लिए और उनका बॉलिंग ऐक्शन को कॉपी किया है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो फिर वे और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी उसी ऐक्शन से लगातार गेंदबाजी नेट्स में करा सकते थे।
भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वे शनिवार को नेट्स में उतरे और काफी देर तक बल्लेबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी है।

ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना होगा। हालांकि, क्या कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा? ये आने वाला वक्त बताएगा, क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को खिलाने का विकल्प अच्छा रहेगा। इसके पीछे का कारण ये है कि कोलंबो की पिच स्पिनरों की मददगार रही है।
उसी पिच पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच होना है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच खेला गया था और उसे जिम्बाब्वे ने जीता था। हरभजन ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, ''देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे।
जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह 'मैन ऑफ द मैच' रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं।
लोग उनके 'स्टैंड एंड डिलीवर' एक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है।''
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
