भारत की ऐतिहासिक जीत : एजबेस्टन में पहली बार इंग्लैंड को चटाई धूल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने 336 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर यह भारत की पहली जीत है। 58 सालों में पहली बार भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड को हराया। इस जीत के साथ पांच…

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने 336 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर यह भारत की पहली जीत है। 58 सालों में पहली बार भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड को हराया। इस जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

भारत ने मैच में हर क्षेत्र में दबदबा दिखाया। पहले बल्लेबाज़ी में कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 269 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्होंने 161 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा।
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड 407 रन ही बना सकी। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की अहम बढ़त मिली। भारत ने दूसरी पारी 427/6 पर घोषित कर इंग्लैंड को 608 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी 68.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए।

भारत से तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने पहली बार टेस्ट में एक पारी में छह विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 21.1 ओवर में 99 रन देकर 6 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट लिए थे। उनकी कुल 10 विकेटों ने भारत की जीत में निर्णायक भूमिका अदा की।
पांचवें दिन इंग्लैंड ने 72/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें एक भी सत्र में टिकने नहीं दिया। बेन स्टोक्स, ओली पोप और हैरी ब्रूक टिक नहीं सके। लंच से पहले तीन विकेट और दूसरे सत्र में चार विकेट गिरने से इंग्लैंड पूरी तरह मैच से बाहर हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
