द इंडियन व्यू

भारत का नौकायन में स्वर्णिम प्रदर्शन : हाई फोंग में 10 पदक जीतकर रचा इतिहास

ओलंपियन बलराज पंवार की अगुआई में भारत ने वियतनाम के हाई फोंग में एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और पांच रजत सहित 10 पदक जीते। नौकायन में यह हाल के वर्षों में भारत का सबसे अच्छा…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
2 min read
भारत का नौकायन में स्वर्णिम प्रदर्शन : हाई फोंग में 10 पदक जीतकर रचा इतिहास

ओलंपियन बलराज पंवार की अगुआई में भारत ने वियतनाम के हाई फोंग में एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और पांच रजत सहित 10 पदक जीते।

नौकायन में यह हाल के वर्षों में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। भारत ने 15 स्पर्धाओं में 37 सदस्यीय दल (25 पुरुष और 12 महिलाओं) उतारा था। हीट 16 और 17 अक्टूबर को हुईं, अगले दो दिन फाइनल हुए।

पेरिस ओलंपियन पंवार ने पुरुषों की सिंगल स्कल (एम1एक्स) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिए अन्य स्वर्ण पदक लक्ष्य और अजय त्यागी की लाइटवेट पुरुषों की ‘डबल स्कल (एलएम2एक्स) जोड़ी ने जीता। कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, सतनाम सिंह और जाकर खान की चौकड़ी ने पुरुषों की ‘क्वाड्रपल स्कल (एम4एक्स) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

साभार : गूगल

भारतीय अभियान का एक अन्य आकर्षण गुरबानी कौर और दिलजोत कौर की महिला जोड़ी का पदक जीतना रहा। इस जोड़ी ने एलडब्ल्यू2 स्पर्धा में दूसरे स्थान के साथ भारतीय महिलाओं के 15 साल के पदक के सूखे को समाप्त किया।

नितिन देओल, परविंदर सिंह, लखवीर सिंह, रवि, गुरप्रताप सिंह, भीम सिंह, जसविंदर सिंह, कुलबीर और किरण सिंह मैओम ने पुरुषों की ‘एट (एम8 ) में शानदार समन्वय दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया।

पुरुषों की ‘डबल स्कल (एम2एक्स) में जसपिंदर सिंह और सलमान खान ने रजत जीता जबकि रोहित, उज्ज्वल कुमार सिंह, लक्ष्य और अजय त्यागी की लाइटवेट पुरुषों की ‘क्वाड्रपल स्कल (एलएम4एक्स) स्पर्धा ने एक और रजत अपने नाम किया।

सनी कुमार, इकबाल सिंह, बाबू लाल यादव और योगेश कुमार की लाइटवेट पुरुषों की ‘फोर (एलएम4-) टीम भी कड़े मुकाबले के बाद दूसरे स्थान पर रही। कांस्य ‘लाइटवेट पुरुष युगल (एमएम2-) में आए, जहां नितिन देओल और परविंदर सिंह ने शानदार संयम दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं की एट (डब्ल्यू8 ) स्पर्धा में गुरबाणी, दिलजोत, सुमन देवी, एलेना एंटो, किरण, पूनम और हाओबिजाम तेंडेनथोई देवी की टीम ने प्रभावी समन्वय से पोडियम स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।