द इंडियन व्यू

भारतीय शुरुआत में आया झटका, फिर श्रेयस-रोहित ने संभाला मोर्चा

श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली आउट हो चुके थे।…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
भारतीय शुरुआत में आया झटका, फिर श्रेयस-रोहित ने संभाला मोर्चा

श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

17 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली आउट हो चुके थे। उसके बाद आए श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए।

@BCCI

ये जोड़ी टूटने के बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा नहीं चल पाए और स्कोर बोर्ड में 25 रन और जुड़े थे कि वह भी एडम जैम्पा की गेंद पर स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 79.22 रहा। अय्यर की ये ओडीआई में 23वीं फिफ्टी थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अय्यर ने अब तक वनडे में 14 मैच में 391 रन बनाए हैं। इनमें 1 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

अय्यर के ओडीआई करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 72 मैच की 67 पारियों में 47.81 के शानदार औसत से 2917 रन बनाए हैं। इनमें 5 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 97 गेंदों में 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वह भारत की तरफ से टॉप स्कोरर रहे।

रोहित और अय्यर के अलावा अक्षर पटेल ने भी 41 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली। बाद में नौवें विकेट के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के बीच 37 रनों की अहम साझेदारी ने भारतीय पारी को न सिर्फ 50 ओवर से पहले सिमटने से बचा लिया, बल्कि एक सम्मानजनक टोटल भी खड़ा किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।