द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में होगा। भारत को पूल-बी में रखा गया है, जिसमें…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में होगा। भारत को पूल-बी में रखा गया है, जिसमें गत चैंपियन जापान, थाईलैंड और सिंगापुर की टीमें भी शामिल हैं। पूल-ए में मेचबान चीन के साथ कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं।

टीम इंडिया पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस बार उसकी निगाहें स्वर्ण पदक पर होंगी। खास बात यह है कि एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम को 2026 महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधी क्वालिफिकेशन मिलेगी, जो टूर्नामेंट की अहमियत को और भी बढ़ा देता है।

कप्तान सलीमा टेटे उत्साहित

हॉकी इंडिया की ओर से जारी बयान में भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, "हम एशिया कप अभियान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जापान जैसी मजबूत टीम के साथ पूल में होना हमारे कौशल और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेगा, लेकिन यह हमारे लिए एक शानदार मौका भी होगा कि हम शुरू में ही अपनी स्थिति आंक सकें। हमारा फोकस स्मार्ट और अनुशासित हॉकी खेलने पर रहेगा। हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना और वर्ल्ड कप में जगह पक्की करना है।"

उपकप्तान नवनीत कौर ने बताया तैयारी का मंत्र

टीम की उपकप्तान नवनीत कौर ने कहा, "यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि एशिया की शीर्ष टीमें आमने-सामने होंगी। हम इसे एक मौके की तरह देख रहे हैं कि अपनी पूरी ताकत मैदान पर दिखा सकें। हमने कठिन ट्रेनिंग की है और हर प्लान को सही तरीके से लागू करने की कोशिश करेंगे। जापान के खिलाफ पूल मुकाबला हमारे आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।"

2017 में भारत बना था एशिया कप चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछली बार 2017 में एशिया कप का खिताब जीता था, जब उसने फाइनल में चीन को हराया था। इसके बाद से टीम लगातार मजबूत होती जा रही है और इस बार एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

एशिया कप 2025 में भारत के पूल-बी मुकाबले:

5 सितंबर 2025: भारत बनाम थाईलैंड

6 सितंबर 2025: जापान बनाम भारत

8 सितंबर 2025: भारत बनाम सिंगापुर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।