भारतीय बैडमिंटन की नई पीढ़ी का जलवा : तन्वी और आयुष यूएस ओपन के फाइनल में
यूएस ओपन फाइनल में युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने जगह बनाई। तन्वी ने महिला एकल के सेमीफाइनल में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा को 34 मिनट में 21-14, 21-16 से हराकर फाइनल में…

यूएस ओपन फाइनल में युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने जगह बनाई। तन्वी ने महिला एकल के सेमीफाइनल में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा को 34 मिनट में 21-14, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

यह तन्वी की यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ करियर की दूसरी जीत थी। फाइनल में तन्वी की टक्कर अमेरिका की शीर्ष वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग से होगी।
पुरुष एकल में भारत के चौथी वरीयता प्राप्त आयुष ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व के छठे नंबर के चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन को एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब आयुष की टक्कर कनाडा के तीसरे वरीय ब्रायन यांग से होगी।
यांग ने चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू को 21-10, 21-12 से हराया। क्वार्टर फाइनल में तन्वी ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली मलेशियाई खिलाड़ी करुपाथेवन लेत्शाना को 21-13, 21-16 से, जबकि आयुष ने चीनी ताइपे के जूनियर विश्व चैंपियन कुओ कुआन लिन को 22-20, 21-9 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
