भारतीय टेबल टेनिस का ऐतिहासिक दिन, तीन डबल्स जोड़ियां विश्व टॉप-10 में
भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रचा। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है। सबसे बड़ी उपलब्धि मानव ठक्कर और मानुष शाह…

भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रचा। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है।
सबसे बड़ी उपलब्धि मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी ने हासिल की। दोनों खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो किसी भी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
महिला युगल में दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन से विश्व नंबर-10 स्थान हासिल किया। मिश्रित युगल में दिया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर-5 पर पहुंच गई।

भारतीय टेबल टेनिस के लिए यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में डबल्स स्पर्धा की वापसी होने जा रही है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की यह सफलता भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
