द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप : जीत से शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया में बीमारियों की चुनौती

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज तो जीत के साथ हुआ, मगर खिलाड़ियों का चोटिल और बीमार पड़ने का सिलसिला जारी है। जसप्रीत बुमराह बीमार होने के कारण यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
2 min read
टी20 वर्ल्ड कप : जीत से शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया में बीमारियों की चुनौती

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज तो जीत के साथ हुआ, मगर खिलाड़ियों का चोटिल और बीमार पड़ने का सिलसिला जारी है।

जसप्रीत बुमराह बीमार होने के कारण यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, वहीं अब खबर है कि टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी बीमार पड़ गया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया का धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा है।

अभिषक शर्मा यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए, इसके बाद वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए। अभिषेक शर्मा ने एक भी ओवर फील्डिंग नहीं की, यहां तक वह मैच के बाद यूएसए के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक बाहर नहीं आए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही सूर्या ने वॉशिंगटन सुंदर को लेकर एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने मैच के बाद कहा, "बुमराह को मौसम की वजह से तेज बुखार था, अभिषेक की तबीयत भी खराब है।"

© AFP

मोहम्मद सिराज ने बताया कि अभिषेक का पेट खराब था, लेकिन उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अगले मैच में उनकी वापसी का भरोसा दिलाया। सिराज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सब ठीक है। उसका पेट थोड़ा खराब था, इसलिए वह फील्डिंग करने नहीं आया। वह अगले मैच में वापस आएगा और बल्ले से अपना जादू दिखाएगा।"

टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर दिल्ली में भारतीय स्क्वॉड से जुड़ेंगे। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्या ने कहा, "वॉशी (वॉशिंगटन सुंदर) दिल्ली में हमसे जुड़ रहे हैं। वह ठीक हैं। सब कुछ ठीक है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।