भवानी देवी ने थामा विजयी भारत फाउंडेशन का हाथ, एशियन गेम्स पर नजर
सैबर तलवारबाज सी.ए. भवानी देवी एशियन गेम्स 2026 से पहले विजयी भारत फाउंडेशन में शामिल हो गई हैं। वह वीबीएफ के उच्च-प्रदर्शन तलवारबाजी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। भवानी देवी टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली…

सैबर तलवारबाज सी.ए. भवानी देवी एशियन गेम्स 2026 से पहले विजयी भारत फाउंडेशन में शामिल हो गई हैं। वह वीबीएफ के उच्च-प्रदर्शन तलवारबाजी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
भवानी देवी टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज बनी थीं। टोक्यो ओलंपिक में भवानी का प्रदर्शन भी शानदार रहा था और उन्होंने अपने खेल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। महिलाओं के व्यक्तिगत इवेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ-32 तक का सफर तय किया।
राउंड ऑफ-64 में उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को एकतरफा मुकाबले में 15-3 से हराया। हालांकि, राउंड ऑफ-32 में उन्हें फ्रांस की मानोन ब्रुनेट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भवानी ने अपने करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2018 में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2022 में भी उन्होंने इस उपलब्धि को दोहराते हुए एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, 2023 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।
वीबीएफ में उनके शामिल होने से संस्था को ग्लोबल फेंसिंग सर्किट का उनका बेजोड़ अनुभव मिलेगा, जिसका लाभ वीबीएफ की टैलेंट पाइपलाइन में शामिल युवा फेंसर्स को भी मिलेगा।
इस साझेदारी पर भवानी देवी ने कहा, "मैं विजयी भारत फाउंडेशन और उनकी टीम से जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं उनके खेल विकास कार्यक्रम, खासकर फेंसिंग के बारे में बहुत अच्छी खबरों को फॉलो कर रही हूं। मैं उनके सपोर्ट से आने वाले एक रोमांचक सीजन का इंतजार कर रही हूं।"
भवानी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया था, जिसमें विजयी भारत फाउंडेशन के सात फेंसर्स भी शामिल थे। भवानी देवी के ओलंपिक तक पहुंचने के सफर ने भारत में तलवारबाजी को नई पहचान दिलाई है और इस खेल के प्रति लोगों की रुचि भी बढ़ाई है। वह राष्ट्रीय स्तर पर नौ बार चैंपियन रह चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2021 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
