द इंडियन व्यू

ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे

हैमिल्टन : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए शामिल किया गया है। टिकनर को काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें बाएं हिस्से…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह लेंगे

हैमिल्टन : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए शामिल किया गया है। टिकनर को काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें बाएं हिस्से में जकड़न की समस्या के कारण सोमवार को श्रृंखला से बाहर होना पड़ा।32 वर्षीय टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 16 विकेट झटके हैं। वह 2023 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने टिकनर को जैमीसन के समान विकल्प बताया। उन्होंने कहा, “ब्लेयर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भली-भांति परिचित हैं। वह ऊंचाई से तेज गेंद फेंकते हैं, उनकी गेंद में उछाल और आक्रामकता होती है। इस लिहाज से वे काइल की भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं।”इससे पहले रविवार को न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।दोनों टीमें अब श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के लिए हैमिल्टन के सेडन पार्क पहुंच चुकी हैं, जहां बुधवार (29 अक्टूबर) को दूसरा वनडे खेला जाएगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।