ब्रेवर्स क्रिकेट क्लब की जीत में जीशान खान का आलराउंड खेल
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जीशान खान (नाबाद 92 रन, चार विकेट) के शानदार आलराउंड खेल से ब्रेवर्स क्रिकेट क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग में कंचन स्पोर्टस क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया। लार्ड बालाजी बी…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जीशान खान (नाबाद 92 रन, चार विकेट) के शानदार आलराउंड खेल से ब्रेवर्स क्रिकेट क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग में कंचन स्पोर्टस क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया।
लार्ड बालाजी बी ग्राउंड पर कंचन स्पोर्टस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। प्रांजल गौतम ने 25, मनीष साहनी ने 21 व दिव्यांश पाण्डेय ने 15 रन का योगदान किया।
ब्रेवर्स क्लब से जीशान खान ने चार, समृद्ध जायसवाल ने तीन व करन सिंह ने दो विकेट चटकाए। जवाब में ब्रेवर्स क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 23.2 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
सलामी बल्लेबाज जीशान खान ने 67 गेंदों पर 14 तूफानी चौकों की सहायता से नाबाद 92 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। कंचन स्पोर्टस क्रिकेट क्लब से शिवा राजपूत ने दो विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
