द इंडियन व्यू

बोली हरमनप्रीत कौर, उम्मीद है प्रतीका जल्द होंगी फिट

महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहीं ओपनर प्रतीका रावल चोटिल हो गई हैं। उन्हें रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में डीप मिडविकेट पर फील्डिंग के दौरान…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
3 min read
बोली हरमनप्रीत कौर, उम्मीद है प्रतीका जल्द होंगी फिट

महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहीं ओपनर प्रतीका रावल चोटिल हो गई हैं। उन्हें रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में डीप मिडविकेट पर फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं।

मैच तो बारिश के चलते धुल गया लेकिन भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। सबकी नजरें इस पर है कि क्या सेमीफाइनल से पहले वह पूरी तरह फिट हो पाएंगी? कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उम्मीद जताई है कि रावल जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'प्रतीका पर मेडिकल टीम की नजर है और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। यह (सेमीफाइनल) हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है। हमने लीग मुकाबलों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है और सभी ने अपना योगदान दिया है जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे।'

साभार : गूगल

रविवार को बारिश से धुले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन से कौर संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने कहा उनकी टीम ने स्पष्टता के साथ काफी संतुलित गेंदबाजी की। डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत बांग्लादेश के 27 ओवर में 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज औपचारिकता के इस मैच में 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे।

बारिश के कारण जब मैच रद्द किया गया तब स्मृति मंधाना 34 जबकि अमनजोत कौर 15 रन बनाकर खेल रहीं थी। बांग्लादेश ने शर्मिन अख्तर (36 रन, 53 गेंद, चार चौके) और शोभना मोस्तरी (26) की पारियों से नौ विकेट पर 119 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

श्री चरणी ने भी 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि अमनजोत कौर (18 रन पर एक विकेट), रेणुका सिंह (23 रन पर एक विकेट) और दीप्ति शर्मा (24 रन पर एक विकेट) को भी एक-एक विकेट मिला।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘आज हमने जिस तरह से गेंदबाजी की वह काफी संतुलित थी और काफी स्पष्टता थी। हम लगातार खेल का आनंद लेने की बात करते रहते हैं और आगे भी यही करना चाहते हैं।’’

भारतीय कप्तान ने कहा कि राधा ने अच्छी गेंदबाजी करके उन्हें एक और विकल्प दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राधा ने आज जिस तरह से खेला उससे हमें अगले मैच के लिए एक और विकल्प मिल गया है। अमनजोत ने वापसी की और अपना योगदान दिया। हमने जो सोचा था वह हमने हासिल कर लिया है और उम्मीद है कि प्रतीका भी अगले मैच के लिए ठीक हो जाएगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।