द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड-2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म 'रेड-2' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं।…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड-2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म 'रेड-2' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं। 'रेड-2' ने पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड-2' ने अपने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 133.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ग्लोबली 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, वहीं रितेश देशमुख ने दादा भाई की अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे दमदार कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है, जो फिलहाल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।