बैडमिंटन एशिया टीम : थाईलैंड से हार के बावजूद भारत क्वार्टर फाइनल में
युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने शानदार खेल दिखाया, गत चैम्पियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली। हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की…

युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने शानदार खेल दिखाया, गत चैम्पियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली।
हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। म्यामां को पहले मैच में 5-0 से हराने के बाद भारत ग्रुप वाय में थाईलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। विश्व रैंकिंग में 42वें नंबर की खिलाड़ी और 2024 की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक विजेता तन्वी शर्मा ने विश्व की 16वीं नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगामरूनंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से परास्त किया।
गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने 65वीं रैंकिंग वाली टी क्लीबायीसुन और नत्तामोन लेइसुआन की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-11 से मात दी।

रक्षिता रामराज को 2023 विश्व जूनियर चैम्पियन 19 वर्षीय पिचामोन ओमात्निपुत से 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे युगल मैच में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को एच मिजाद और नापापाकोर्न तुंगकासातान ने 19-21, 21-14, 21-15 से हराया। पहले एकल में मालविका बंसोड को पॉर्नपिचा चोइकीवोंग ने 21-18, 21-14 से मात दी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
