द इंडियन व्यू

बेनफिका ने बायर्न म्यूनिख को 1-0 से हराया, श्जेल्डरुप का विजयी गोल

एंड्रियास श्जेल्डरुप के 13वें मिनट में दागे गोल से बेनफिका ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मंगलवार को भीषण गर्मी में हुए मैच में बायर्न म्यूनिख पर 1-0 से जीत दर्ज की, जिससे पुर्तगाल का यह क्लब ग्रुप सी में शीर्ष…

Ragwendra P Singh
June 25, 2025
1 min read
बेनफिका ने बायर्न म्यूनिख को 1-0 से हराया, श्जेल्डरुप का विजयी गोल

एंड्रियास श्जेल्डरुप के 13वें मिनट में दागे गोल से बेनफिका ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मंगलवार को भीषण गर्मी में हुए मैच में बायर्न म्यूनिख पर 1-0 से जीत दर्ज की, जिससे पुर्तगाल का यह क्लब ग्रुप सी में शीर्ष पर आ गया।

@slbenfica_en

इस हार के कारण बायर्न म्यूनिख दूसरे स्थान पर खिसक गया जबकि बोका जूनियर्स को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। यह मैच 36 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला गया।

बेनफिका के विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी को गर्मी से संबंधित समस्याओं के कारण 25वें मिनट में उपचार लेना पड़ा और आखिर में वह 55वें मिनट में मैदान छोड़कर बाहर चले गए। इससे पहले श्जेल्डरुप ने फ्रेडरिक ऑर्न्स के क्रॉस पर पेनल्टी स्पॉट के पास से दाहिने पैर से शॉट लगाकर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।