द इंडियन व्यू

बीसीसीआई ने रोहित और कोहली के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने को किया अनिवार्य

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। रोहित ने…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
बीसीसीआई ने रोहित और कोहली के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने को किया अनिवार्य

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। रोहित ने दमदार प्रदर्शन किया था और शतक लगाने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

वहीं विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका थे। शुरुआती दो मैचों में उनका खाता नहीं खुला था। हालांकि अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों ने जमकर रन बटोरे थे।

एक फॉर्मेट खेलने के चलते दोनों खिलाड़ियों के सामने खुद को मैच फिट रहने की बड़ी चुनौती है, ऐसे में बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगर वे भविष्य में भारतीय टीम की ओर से वनडे मैचों में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में नियमित रूप से खेलना होगा।

साभार : गूगल

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-9 दिसंबर और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से घर पर वनडे सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी ही एक मात्र विकल्प हैं, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी खेल सकते हैं।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार यह फैसला खिलाड़ियों की वर्कलोड प्रबंधन की पुरानी नीति को बदलने का हिस्सा है। अब तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने वाले या लंबे ब्रेक पर गए सीनियर खिलाड़ियों को अक्सर रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों से छूट मिल जाती थी।

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन विराट की उपलब्धता पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

बोर्ड के सूत्रों ने बताया, "बोर्ड और टीम प्रबंधन ने उन दोनों को यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि वे दोनों दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच-फिट रहने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।