बीजापुर नक्सली मुठभेड़ः 4 और माओवादियों के शव मिले, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16
जगदलपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुरक्षाबलों को गुरुवार को 4 और माओवादियों के…

जगदलपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुरक्षाबलों को गुरुवार को 4 और माओवादियों के शव मिले। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस डीआईजी कमलोचन कश्यप ने की है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पहले 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी लेकिन तलाशी अभियान बढ़ने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जानकारों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।इससे पहले बुधवार सुबह से बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई। कल शाम तक चले इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।इस मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान बलिदान हुए हैं, जिनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं, दोनों अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों में एसएलआर, इंसास और 303 राइफलें शामिल हैं। तलाशी अभियान के दौरान मिले सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।-----
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
