द इंडियन व्यू

बारिश ने चौथा टी20 रद्द कराया; न्यूजीलैंड का 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज़ पर कब्जा बरकरार

नई दिल्ली : नेल्सन में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया। सिर्फ 39 गेंदों की खेल के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज़ पर 2-1 की…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
2 min read
बारिश ने चौथा टी20 रद्द कराया; न्यूजीलैंड का 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज़ पर कब्जा बरकरार

नई दिल्ली : नेल्सन में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया। सिर्फ 39 गेंदों की खेल के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज़ पर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब वेस्टइंडीज़ के पास गुरुवार को डुनेडिन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 में सीरीज़ बराबर करने का मौका रहेगा, जबकि न्यूजीलैंड उसे 3-1 से जीत सकता है।मैच शुरू होने से पहले ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई थी। इसके बावजूद टॉस और मैच की शुरुआत तय समय पर हुई। खेल के पांच ओवर पूरे होने के बाद पहली बार बारिश आई और लगभग 30 मिनट का ब्रेक लेना पड़ा। खेल दोबारा शुरू हुआ तो सिर्फ नौ गेंदों के बाद फिर बारिश आ गई और अंततः मैच रद्द घोषित कर दिया गया। जब मैच रद्द किया गया, उस समय वेस्टइंडीज का स्कोर 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन था।जिमी नीशम ने छठे ओवर में एलिक एथनाज़े (18 गेंद 21 रन 2 छक्के एक चौका) को पवेलियन भेज दिया था। आमिर जंगू 12 और साईं होप 3 रन बनाकर नाबाद थे।नो रिज़ल्ट: वेस्टइंडीज़ – 38/1 (एथनाज़े 21, जंगू 12*, नीशम 1/5) बनाम न्यूजीलैंड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।