द इंडियन व्यू

बाप ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। रामपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के खिलाफ अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज…

Ragwendra P Singh
July 11, 2025
2 min read
बाप ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। रामपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के खिलाफ अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 6 जुलाई को उनके घर पर हुई बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है।

मां की शिकायत पर कार्रवाई

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने रामपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने दिनांक 6 जुलाई को उनके घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी ने अपनी मां को इस भयावह घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 06 (यौन उत्पीड़न के गंभीर अपराध) के तहत एफआईआर दर्ज की।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

डीएसपी शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह मामला एक किशोरी से संबंधित अपराध और संवेदनशील प्रकृति का है। इसलिए पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा ताकि उसकी गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बता दें कि यह अकेली ऐसी घटना नहीं है जिसने रिश्तों को शर्मसार किया है। तीन दिन पहले शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई थी। वहां एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि उस मामले में भी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…