द इंडियन व्यू

बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से की लूट

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र के खाटू खेड़ा गांव में दो बाइक बाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उनकी स्कूटी, मोबाइल और बैग छीन लिया। बैग में ज्वेलरी और नकदी मिलाकर दो से ढाई लाख रुपये का…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से की लूट

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र के खाटू खेड़ा गांव में दो बाइक बाइक सवार छह बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उनकी स्कूटी, मोबाइल और बैग छीन लिया। बैग में ज्वेलरी और नकदी मिलाकर दो से ढाई लाख रुपये का सामान था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित की स्कूटी लावारिश अवस्था में खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से मिली तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई है। यह जानकारी सोमवार को डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने दी।

चकेरी के लाल बंगला इलाके में रहने वाले सर्राफा व्यापारी अनिल कुमार वर्मा की नर्वल थाना क्षेत्र के टौंस में यादव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित ने बताया कि जब वह शाम को दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। तो उनके पास एक बैग था। जिसमें में आठ से नौ ग्राम सोना दो किलो चांदी और 40 हजार रुपये नकद था।

दुकान से करीब पांच किलोमीटर दूर बारादरी घाटू खेड़ा के पास अचानक दो बाईकों पर छह बदमाश पीछा करते हुए उनके पास पहुंचे और उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी स्कूटी और बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी को सूचना न कर सके। इसलिए आरोपित उनका मोबाइल भी छीन ले गए।

मामला नर्वल और महाराजपुर थाना के बीच का है। इसलिए काफी देर पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की खबर पूरे इलाके में फैल चुकी थी। जिसके चलते व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महाराजपुर थाना अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब मोबाइल नंबर और गाड़ी के नंबर से लोकेशन ट्रेस करवाई। तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित की स्कूटी खड़ी मिली।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…