द इंडियन व्यू

बांदा में फिर दरिंदगी: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा : उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जनपद में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कालिंजर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
3 min read
बांदा में फिर दरिंदगी: 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा : उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जनपद में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कालिंजर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना एक दिन पहले शहर में 7 वर्षीय बालिका के साथ हुई दरिंदगी के बाद हुई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

दुष्कर्म के बाद छह वर्षीय मासूम की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है और उसके शरीर पर दरिंदे के दांतों से काटने के कई निशान पाए गए हैं। हालत में सुधार न होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार देर रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी अमित कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अमित कुमार घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था, लेकिन परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 5:00 बजे थाना कालिंजर क्षेत्रांतर्गत 06 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारीगणों ने मौका मुआयना किया। बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व परिचित पड़ोसी व्यक्ति है, जिसे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…