बांग्लादेश में गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा,लगी आग, जोरदार धमाका
ढाका : बांग्लादेश के बिरसार में ब्राह्मणबारिया बाइपास के पास कोमिला-सिलहट राजमार्ग पर आज सुबह 200 से अधिक रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई और इससे कई विस्फोट हुए। अभी भी ट्रक में आग लगी…

ढाका : बांग्लादेश के बिरसार में ब्राह्मणबारिया बाइपास के पास कोमिला-सिलहट राजमार्ग पर आज सुबह 200 से अधिक रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई और इससे कई विस्फोट हुए। अभी भी ट्रक में आग लगी हुई है। रुक-रुक कर सिलेंडर फट रहे हैं। इससे क्षेत्र में दहशत है।
द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, यह घटना आज सुबह 4:30 बजे की है। तब से घटनास्थल के आसपास विस्फोट की आवाज आ रही है। आग तेजी से भड़क रही है। ब्राह्मणबरिया सदर मॉडल थाना मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि प्रत्येक विस्फोट के साथ सिलेंडर ऊपर की ओर उछल रहे है। पुलिस के अनुसार, सड़क की खराब हालत के कारण ट्रक पलट गया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संबंधित अधिकारियों को बाखबर कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
