द इंडियन व्यू

बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से किया इनकार, आईपीएल प्रसारण भी निलंबित

बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में आईपीएल समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब…

Ragwendra P Singh
January 5, 2026
2 min read
बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से किया इनकार, आईपीएल प्रसारण भी निलंबित

बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में आईपीएल समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा।

खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है। ताजा आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने आईपीएल से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन, इवेंट कवरेज को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि फैसला 'जनहित' में लिया गया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला लिया गया था। बांग्लादेश में जारी अल्पसंख्यकों पर हमलों के चलते रहमान को टीम में रखने का भारत में काफी विरोध हो रहा था।

बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले को बीसीसीआई की तरफ से एक निर्देश के तौर पर दिया गया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इस संबंध में कोई 'लॉजिकल' वजह नहीं दी गई थी।

साभार : गूगल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया। खास बात है कि इसके लिए सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला दिया गया है।

रहमान को आईपीएल से अचानक बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने शनिवार रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके एक दिन बाद घोषणा की कि निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

बीसीबी ने एक बयान में कहा, 'बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित मौजूदा परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।