बरार के 10 विकेट, साई सुदर्शन के शतक से इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 10 विकेट से रौंदा
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी और साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनधिकृत टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ…

गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी और साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनधिकृत टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। बरार ने मैच में कुल 10 विकेट झटके, जबकि सुदर्शन ने पहली पारी में 168 रन बनाए थे।
श्रीलंका के गाले में खेले गए दूसरे अनधिकृत टेस्ट के चौथे दिन रविवार को श्रीलंका ए की दूसरी पारी 209 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया ए को जीत के लिए केवल 33 रन का लक्ष्य मिला, जिसे साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े की सलामी जोड़ी ने महज 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। सुदर्शन ने नाबाद 25 और अमन ने नाबाद 11 रन बनाए।
श्रीलंका ए ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। पहली पारी में कप्तान सहन अराच्चिगे ने 127 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा नुवानिदु फर्नांडो (44), अंजला बंडारा (42), पवनथा वीरासिंघे (39), ऐशेन बंडारा (34) और सोहन डी लिवेरा (28) ने उपयोगी योगदान दिया। भारत से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने चार-चार विकेट झटके, यश ठाकुर ने दो विकेट लिए।

जवाब में इंडिया ए ने पहली पारी 543 रन बनाकर घोषित की। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 168 रन की शानदार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल शतक से चूक गए और 94 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। मध्यक्रम में कप्तान ध्रुव जुरेल (53) और सारांश जैन (नाबाद 70) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
श्रीलंका ए के लिए केशरा नुवंता ने पांच विकेट झटके, जबकि दिलुम सुदीरा ने 3 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में श्रीलंका ए ने 209 रन बनाए। गुरनूर बरार ने छह विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ऐशेन बंडारा ने 87 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। श्रीलंका ए के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 209 रन पर सिमट गई।

इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में गुरनूर के अलावा सारांश जैन ने 2 विकेट, आकिब नबी डार और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 33 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में ही भारत को 10 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
