द इंडियन व्यू

बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया : विश्वास सारंग

भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लगातार आठवीं बार पूर्ण बजट पेश किया। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस बार बजट में गरीबों का विशेष ख्याल रखा गया है।…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read
बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया : विश्वास सारंग

भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लगातार आठवीं बार पूर्ण बजट पेश किया। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस बार बजट में गरीबों का विशेष ख्याल रखा गया है।

विश्वास सारंग ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, इस बजट में ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) का पूरा ख्याल रखा गया है। हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र के विकास का पूरा ख्याल रखा गया है। बजट में आर्थिक अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा के नए आयाम स्थापित करना और नई योजनाओं को लाने के साथ-साथ कृषि और किसान के लिए नई-नई योजनाएं लाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा, किसान की क्रेडिट लिमिट पांच लाख रुपये कर दी गई है, सहकारिता को मजबूत किया गया है, युवाओं के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं, हर स्थिति में यह बजट बहुत अच्छा है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई दूंगा। ये एक विकासमूलक, परिणाम मूलक और कल्याण मूलक बजट है। 2047 में भारत विकसित देश के रूप में स्थापित हो, इसके नींव को मजबूत करने वाला बजट है। इस बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत बधाई दूंगा।

विपक्ष के बजट की आलोचना करने को लेकर विश्वास सारंग ने कहा, विपक्ष से कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती। उनको सिर्फ नकारात्मक राजनीति करनी है। राहुल गांधी को बजट का बी तक नहीं मालूम है। ऐसे में वह जो टिप्पणी कर रहे हैं, वह नकारात्मक है।

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि बजट में किसानों के कर्जे को माफ नहीं किया। उन्होंने कहा, आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा है, अलग-अलग राज्यों में किसान आत्महत्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मैं नहीं बल्कि सरकार के आंकड़े बता रहे हैं। किसानों को आज एमएसपी चाहिए। आज किसान कर्ज माफी की बात कर रहे हैं, तो वहीं आप कर्ज बढ़ाने की बात कर रहे हैं। किसान दिल्ली के बाहर 14 महीनों से बैठे हुए थे, तो सरकार ने उनसे बात नहीं की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…