फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में बेल्जियम रवाना हुई भारतीय जूनियर हॉकी टीम, छह मैचों में होगी परीक्षा
नए कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सात से 17 जुलाई तक खेले जाने वाले मैचों के लिए बेल्जियम रवाना हो गई है। टीम शनिवार रात को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।…

नए कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सात से 17 जुलाई तक खेले जाने वाले मैचों के लिए बेल्जियम रवाना हो गई है।
टीम शनिवार रात को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। भारत को जूनियर एशिया कप सहित आगे कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेना है जिनकी तैयारी को देखते हुए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम इस दौरे में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ छह मैच खेलेगी।

भारत ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो मैच जबकि जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगा। वेव्रे स्थित बेलफियस हॉकी एरिना में पांच मैच खेले जाएंगे, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम मैच एंटवर्प स्थित हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।
https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/2073657631710036109
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
