द इंडियन व्यू

फैंस ने उठाए सवाल, बीसीसीआई ने दी सफाई — सरफराज खान को मौका क्यों नहीं मिला

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के स्क्वाड में जगह नहीं मिलने का मामला गरमाया हुआ है। तमाम एक्सपर्ट और फैन चयनसमिति के इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं। यहां…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
फैंस ने उठाए सवाल, बीसीसीआई ने दी सफाई — सरफराज खान को मौका क्यों नहीं मिला

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के स्क्वाड में जगह नहीं मिलने का मामला गरमाया हुआ है। तमाम एक्सपर्ट और फैन चयनसमिति के इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं। यहां तक कि मामला राजनीतिक रंग तक ले रहा है।

कुछ यूजर इसे सांप्रदायिक रंग देते हुए धर्म का ऐंगल भी घुसेड़ रहे हैं। इस बीच एक हिंदी चैनल ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया है कि सरफराज को स्क्वाड में जगह मिलने की असली वजह क्या थी।

सरफराज खान इससे पहले चोट की वजह से दलीप ट्रॉफी और वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज के टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं बना सके थे। उन्होंने चोटिल होने से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कैंटरबरी में 92 रन की शानदार पारी खेली थी। चोट से वापसी के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए 74 रन की शानदार पारी खेली थी।

साभार : गूगल

उसके बाद भी चयनकर्ताओं ने इंडिया ए की स्क्वाड में उन्हें जगह देने लायक नहीं समझा। इसके बाद से बीसीसीआई पर चयन में पक्षपात और भेदभाव के आरोप लगने लगे हैं।

इस बीच एक हिंदी चैनल ने बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया है कि सरफराज को प्रदर्शन में कमी या पक्षपात की वजह से बाहर नहीं रखा गया है, बल्कि फिटनेस और फॉर्म की वजह से ऐसा हुआ है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, ‘सरफराज इंजरी की वजह से बाहर थे। हाल ही में उन्होंने वापसी की और रणजी ट्रॉफी के पहला राउंड खेला।

काफी लंबे समय से उन्होंने सिर्फ यही एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला। चयनकर्ता मौजूदा रणजी सीजन में उनके फॉर्म का मूल्यांकन करेंगे उसके बाद ही इंडिया ए के सेप-अप के लिए उन पर विचार करेंगे।

उम्मीद है कि उसे जल्द ही मौके मिलेंगे।’ इससे पहले एक समाचार एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सरफराज को ऋषभ पंत की वापसी की वजह से मौका नहीं मिला। पंत को इंडिया ए टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाएगा, इसलिए सरफराज के लिए जगह नहीं बनती।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।