द इंडियन व्यू

फुटबॉल विश्व कप : जर्मनी- नीदरलैंड धमाकेदार जीत के साथ क्वालीफाई

जर्मनी और नीदरलैंड ने बड़ी जीत के साथ अगले साल खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप टूर्नामेंट में जगह बना ली है। जर्मनी ने सोमवार को हुए मैच में स्लोवाकिया को 6-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर विश्व कप के लिए हमेशा…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
फुटबॉल विश्व कप : जर्मनी- नीदरलैंड धमाकेदार जीत के साथ क्वालीफाई

जर्मनी और नीदरलैंड ने बड़ी जीत के साथ अगले साल खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप टूर्नामेंट में जगह बना ली है। जर्मनी ने सोमवार को हुए मैच में स्लोवाकिया को 6-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर विश्व कप के लिए हमेशा क्वालीफाई करने का अपना गौरवपूर्ण रिकॉर्ड कायम रखा।

चार बार की विजेता जर्मनी टीम 23वें विश्व कप में 21वीं बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपनी चुनौती पेश करेगी। जर्मनी ने 1930 में खेले गए पहले विश्व कप में भाग नहीं दिया था जबकि 1950 में उसे विश्व कप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।

जर्मनी का पुराना प्रतिद्वंद्वी नीदरलैंड भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहा। नीदरलैंड टीम ने लिथुआनिया पर 4-0 की जीत के साथ अपराजित रिकॉर्ड के साथ क्वालीफाई किया और वह अपने ग्रुप में पोलैंड से आगे रही।

@DFB_Team_EN

स्लोवाकिया और पोलैंड के पास अभी विश्व कप में जगह बनाने का मौका है। इसके लिए उन्हें प्लेऑफ में खेलना होगा जिसका ड्रॉ गुरुवार को होगा। जर्मनी और नीदरलैंड के अलावा इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, क्रोएशिया और नॉर्वे यूरोप से विश्व कप में जगह बनाने वाली अन्य टीम हैं।

स्लोवाकिया ने ग्रुप ए के पहले दौर के मैच में जर्मनी को 2-0 से हरा दिया था। यह विश्व कप क्वालीफाइंग में जर्मनों की केवल तीसरी हार थी, लेकिन इसके बाद उसने लगातार पांच मैच जीते और इसका समापन लीपज़िग में स्लोवाकिया पर बड़ी जीत से किया। इस तरह से उसने शुरुआती मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

जर्मनी को इस मैच में केवल ड्रॉ की जरूरत थी और वह स्लोवाकिया से तीन अंक आगे रहा। जर्मनी की टीम ने 1954, 1974, 1990 और 2014 विश्व कप जीता था।

@OnsOranje

नीदरलैंड टीम अब तक विश्व कप नहीं जीत पाई है। वह 1974, 1978 और 2010 में उपविजेता रही थी। एक बार फिर नीदरलैंड की टीम फीफा विश्व कप में खेलती नजर आएगी और सभी टीमों को चुनौती पेश करेगी। इस टीम को दर्जनों नॉकआउट मैच खेलने का अनुभव है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।