द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2030 का फाइनल स्पेन में होगा: आरएफईएफ अध्यक्ष राफेल लूजान

मैड्रिड : फीफा विश्व कप 2030 का फाइनल मुकाबला स्पेन में खेला जाएगा। यह जानकारी रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) के अध्यक्ष राफेल लूजान ने सोमवार को दी। हालांकि फीफा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फाइनल के आयोजन स्थल की…

Ragwendra P Singh
January 27, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2030 का फाइनल स्पेन में होगा: आरएफईएफ अध्यक्ष राफेल लूजान

मैड्रिड : फीफा विश्व कप 2030 का फाइनल मुकाबला स्पेन में खेला जाएगा। यह जानकारी रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) के अध्यक्ष राफेल लूजान ने सोमवार को दी। हालांकि फीफा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फाइनल के आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की है।

 

स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से 2030 विश्व कप की मेजबानी करेंगे, लेकिन फाइनल मैच को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान राफेल लूजान ने साफ शब्दों में कहा,“स्पेन विश्व कप की अगुवाई करेगा और फाइनल यहीं खेला जाएगा।”

 

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फाइनल किस शहर या स्टेडियम में होगा।

 

स्पेनिश मीडिया में लंबे समय से रियल मैड्रिड के सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम को फाइनल के संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में इस स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है और यह बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार माना जाता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि मोरक्को फाइनल की मेजबानी कर सकता है।

 

मोरक्को की योजना निर्माणाधीन हसन द्वितीय स्टेडियम में फाइनल कराने की थी। यह स्टेडियम 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसकी प्रस्तावित क्षमता 1,15,000 दर्शकों की होगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम बना देगा। लेकिन इसी महीने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल के दौरान हुई अव्यवस्थाओं ने मोरक्को की छवि को नुकसान पहुंचाया, जिससे विश्व कप फाइनल की मेजबानी की उसकी संभावनाएं कमजोर पड़ गईं।

 

इसके अलावा बार्सिलोना का कैंप नोउ स्टेडियम भी हाल ही में रेनोवेशन के दौर से गुजरा है और वह भी फाइनल मुकाबले की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर सकता है।

 

गौरतलब है कि 2030 फीफा विश्व कप खास होगा, क्योंकि यह टूर्नामेंट के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगा। इसी अवसर पर लैटिन अमेरिकी देश उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे भी एक-एक मुकाबले की मेजबानी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।