फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा
फॉक्सबोरो (अमेरिका) : गत उपविजेता फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब फ्रांस का सामना अंतिम चार में स्पेन और बेल्जियम के…

फॉक्सबोरो (अमेरिका) : गत उपविजेता फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब फ्रांस का सामना अंतिम चार में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया। चौथे मिनट में कप्तान किलियन एमबाप्पे गोल करने से मामूली अंतर से चूक गए। पहले हाफ में फ्रांस का दबदबा इतना रहा कि मोरक्को इंजरी टाइम तक गोल पर एक भी प्रभावी शॉट नहीं लगा सका।
फ्रांस को 25वें मिनट में पेनाल्टी मिली, लेकिन लंबी वीडियो समीक्षा के बाद एमबाप्पे का कमजोर शॉट मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनू ने शानदार तरीके से बचा लिया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और स्कोर 0-0 रहा।
दूसरे हाफ में फ्रांस ने दबाव बढ़ाया और 60वें मिनट में एमबाप्पे ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। यह इस विश्व कप में उनका आठवां गोल और विश्व कप नॉकआउट मुकाबलों में 12वां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप इतिहास में अपने कुल गोलों की संख्या 20 तक पहुंचा दी।
फ्रांस ने बढ़त के छह मिनट बाद ही दूसरा गोल दाग दिया। एमबाप्पे के बेहतरीन पास पर उस्मान डेम्बेले ने मोरक्को की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया।
मैच के 77वें मिनट में एमबाप्पे हल्की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए और बेंच पर उनके टखने पर बर्फ लगाई गई।
मोरक्को ने अंतिम मिनटों में वापसी की कोशिश की और कई अवसर भी बनाए, लेकिन फ्रांस की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने वह गोल करने में सफल नहीं हो सका।
2022 विश्व कप के सेमीफाइनल की तरह इस बार भी फ्रांस ने मोरक्को को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, मोरक्को का शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।
संक्षिप्त स्कोर
फ्रांस 2-0 मोरक्को
गोल: किलियन एमबाप्पे (60'), उस्मान डेम्बेले (66')
सेमीफाइनल: फ्रांस बनाम स्पेन/बेल्जियम विजेता।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
