फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025: निकोलस जैक्सन पर रेड कार्ड के लिए दो मैचों का प्रतिबंध
नई दिल्ली : चेल्सी के स्ट्राइकर निकोलस जैक्सन को फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के दौरान फ्लेमिंगो के खिलाफ 3-1 से मिली हार में रेड कार्ड मिलने के बाद दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला फीफा की अनुशासन समिति ने…

नई दिल्ली : चेल्सी के स्ट्राइकर निकोलस जैक्सन को फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के दौरान फ्लेमिंगो के खिलाफ 3-1 से मिली हार में रेड कार्ड मिलने के बाद दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला फीफा की अनुशासन समिति ने लिया है।
जैक्सन दूसरे हाफ में मैदान पर आने के महज चार मिनट बाद ही फ्लेमिंगो के खिलाड़ी आयर्टन लुकास पर खतरनाक स्टड्स-अप टैकल करने के कारण सीधे रेड कार्ड पा बैठे। यह उनका पिछले चार मुकाबलों में दूसरा रेड कार्ड है।
24 वर्षीय जैक्सन को शुरुआत में एक मैच का स्वतः निलंबन दिया गया था, जिससे वह मंगलवार को एस्पेरांस स्पोर्टिव डी ट्यूनिस के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि, फीफा की अनुशासन समिति ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे "गंभीर फाउल प्ले" की श्रेणी में रखा और प्रतिबंध को बढ़ा दिया।
फीफा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,"निकोलस जैक्सन को फीफा अनुशासन संहिता के अनुच्छेद 14, पैरा 1 (ई) के उल्लंघन के तहत दो मैचों का निलंबन दिया गया है। यह निर्णय अंतिम है और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।"
मैच के बाद जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी। अगर चेल्सी अगले चरण यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है, तो जैक्सन उस मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
