फिल सिमंस का अचानक लंदन दौरा : मेडिकल इमरजेंसी या बांग्लादेश की गिरती परफॉर्मेंस का दबाव
बांग्लादेश टीम के हेड कोच फिल सिमंस इस टाइम टीम के साथ श्रीलंका में हैं, लेकिन वे श्रीलंका से लंदन जा रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये नहीं कि वे टीम को छोड़ रहे हैं, बल्कि ये है कि लंदन में किसी डॉक्टर से मिलने वाले हैं।…

बांग्लादेश टीम के हेड कोच फिल सिमंस इस टाइम टीम के साथ श्रीलंका में हैं, लेकिन वे श्रीलंका से लंदन जा रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये नहीं कि वे टीम को छोड़ रहे हैं, बल्कि ये है कि लंदन में किसी डॉक्टर से मिलने वाले हैं।

मेडिकल कारणों के चलते वे टीम का साथ कुछ समय के लिए छोड़ रहे हैं। कुछ खबरें ये भी आई थीं कि खराब परफॉर्मेंस के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम उनको समन किया है, लेकिन फिलहाल के लिए उनका टीम का साथ छोड़ना सिर्फ मेडिकल कारणों के चलते है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल सिमंस के सीरीज के तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है, क्योंकि वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज 7 जुलाई को श्रीलंका वापस लौटेंगे। वनडे सीरीज के बाद बांग्लादेश की टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी श्रीलंका में खेलनी है।
3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 2 जुलाई को खेला जा चुका है, जिसमें टीम को शर्मनाक हार श्रीलंका से मिली है। वहीं, दूसरा मुकाबला शनिवार 5 जुलाई को है, जिसके लिए फिल सिमंस उपलब्ध नहीं हैं।
तीसरा मैच 8 जुलाई को है। इससे पहले वे लंदन से वापस आ जाएंगे। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन अगले मैच में करारी हार मिली और टीम सीरीज हार गई।
इसके बाद से टीम अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाई है। दूसरा टेस्ट हारने के बाद पहले वनडे मैच में भी उनको करारी शिकस्त मिली। टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज भी हारने की कगार पर बांग्लादेश की टीम है। अगर बाकी बचे दो मैचों में से टीम एक भी मुकाबला हारेगी तो सीरीज भी गंवा देगी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
