द इंडियन व्यू

फिल्म 'मालिक' से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

नई दिल्ली : राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'भूल चूक माफ' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब राजकुमार एक बार फिर अपनी अगली फिल्म…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
1 min read
फिल्म 'मालिक' से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

नई दिल्ली : राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'भूल चूक माफ' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब राजकुमार एक बार फिर अपनी अगली फिल्म 'मालिक' के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है।

राजकुमार राव अब एक नए और खतरनाक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'मालिक में एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो दर्शकों को उनका अब तक का सबसे अनदेखा और इंटेंस रूप दिखाने वाला है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे पुलकित निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीज़र 3 मई को दोपहर 2 बजे रिलीज किया जाएगा। मोशन पोस्टर में राजकुमार का खून से लथपथ, खौफनाक लुक पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा चुका है और अब टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।