फिल्म 'भूल चूक माफ' कमाई के मामले में 50 करोड़ के पार
नई दिल्ली : 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प…

नई दिल्ली : 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प प्लॉट ने जहां दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने भी फिल्म को खास बना दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की।
सैकनिल्क के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज़ के 9वें दिन शानदार उछाल दर्ज की है। शनिवार को फिल्म ने 5.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे साफ है कि वीकेंड का इसे भरपूर फायदा मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि फिल्म और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह साफ है कि शनिवार को ग्रोथ देखने को मिली है। अब तक 'भूल चूक माफ' की 9 दिनों की कुल कमाई भारत में 52.78 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
