द इंडियन व्यू

प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की गला घोटकर हत्या, पति फरार

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज तीन महीने के भीतर ही पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने परिजनों…

Ragwendra P Singh
February 3, 2026
2 min read
प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की गला घोटकर हत्या, पति फरार

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज तीन महीने के भीतर ही पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। मृतका के भाई के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

पनकी के काशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप सैनी ने बताया कि उसकी बहन दीपिका सैनी (26) की बर्रा-8 निवासी खालिद से वर्ष 2018 में शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे अनिरुद्ध और रुद्र हैं। जनवरी 2025 में खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया था। इसके बाद वह दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी थी। वहीं ट्रक ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे भी काम करता था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई और अक्टूबर 2025 में दीपिका ने शोएब से प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि दीपिका के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

 

शादी के बाद दोनों रतनपुर स्थित रामगंगा एंक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने लगे। सोमवार को दीपिका का बड़ा बेटा अनिरुद्ध ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रूद्र घर पर मौजूद था।

 

इसी दौरान दीपिका और शोएब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शाम को दीपिका के भाई कुलदीप ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने परिजनों को सूचना दी कि काफी देर से दीपिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। इस पर कुलदीप मौके पर पहुंचा, जहां शोएब कमरे के बाहर खड़ा मिला।

 

शोएब ने बताया कि छोटे बेटे ने अंदर से कमरा बंद कर लिया है। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दीपिका का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और उसके गले पर चोट के गहरे निशान थे। इसके बाद शोएब मौके से फरार हो गया।

 

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…