प्रयागराज: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफतार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में फूलमंडी के समीप शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए…

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में फूलमंडी के समीप शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से लूटी गई एक चेन, एक मोटरसाइकिल और दो तमंचा, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किया।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित में प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर के डंडिया निवासी उमाशंकर जायसवाल पुत्र पीताम्बर लाल जायसवाल और धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संतोष कुमार रावत पुत्र दिनेश है। दोनों के खिलाफ लूट एवं छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने लुटेरों के कब्जे
लूट की 1 चेन (पीली धातु), 910 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल तथा 2 अवैध देशी तमंचा , 2 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि नैनी के चकदाऊद निवासी कमलेश द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय श्रीराम द्विवेदी ने 8 सितम्बर को समय करीब 5 बजे (शाम) आवेदक की पुत्रवधू पूनम द्विवेदी पत्नी नितेश द्विवेदी अपने बच्चों को ट्यूशन क्लास के लिए झिलमिल कॉलोनी छोड़ने गई थी, तभी पीछे से नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 2दो बदमाश मेरी पुत्रवधू के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके तलाश की जा रही थी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
