प्रयागराज: मुठभेड़ के बाद हुआ लाखों की चोरी का खुलासा, घायल समेत चार गिरफ्तार
प्रयागराज : करेली थाने की पुलिस व एसओजी एवं सर्विलांस सेल की नगर संयुक्त पुलिस टीम चोरी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश समेत अब तक कुल चार को गिरफ्तार किया। जबकि गिरोह में सक्रिय चार लोगों की तलाश जारी है।…

प्रयागराज : करेली थाने की पुलिस व एसओजी एवं सर्विलांस सेल की नगर संयुक्त पुलिस टीम चोरी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश समेत अब तक कुल चार को गिरफ्तार किया। जबकि गिरोह में सक्रिय चार लोगों की तलाश जारी है। यह जानकारी सोमवार काे पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 20 ग्राम पीली धातु, चोरी के आभूषणों को बेचने से प्राप्त रुपयों में से 6 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं एक अवैध देशी तमंचा,एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तथा एक मोबाइल बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों में धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मन्ना मोड़ निवासी मुन्ना उर्फ हसनैन पुत्र लतीफ, शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी सराय चौक निवासी सैफुल्ला उर्फ राइडर पुत्र बरकत, करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर निवासी फहद अजीज पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज है। जबकि चाैथा अभियुक्त जौनपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान घाट गांव निवासी गोपाल सोनी पुत्र राम चन्द्र सेठ है। गोपाल सोनी वर्तमान में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपल गांव में ज्वेलरी का कारोबार करता है। गाेपाल को खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में स्थित जोगीबीर रेलवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। इस गिरोह में सक्रिय अभी चार लोगों की तलाश जारी है। जिसमें गाेपाल का बेटा भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि करेली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर निवासी सुहैल तैय्यब पुत्र मो. यासीन अंसारी ने 2 जुलाई को पुलिस को सूचना दिया था कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रूपए के सामान उठा ले गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। जिसका खुलासा करते हुए सोमवार की भोर में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से मुन्ना उर्फ हसनैन घायल हो गया। इस गिरोह में सक्रिय अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
