द इंडियन व्यू

प्रयागराज : पचास हजार इनामी गौतस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात पचास हजार के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गौतस्कर के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में दस…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
2 min read
प्रयागराज : पचास हजार इनामी गौतस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात पचास हजार के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गौतस्कर के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में दस से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंगलवार की रात बताया कि गिरफ्तार गोतस्कर नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी गांव निवासी जैद पुत्र असलम है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जैद ने मुकदमा अपराध संख्या-374 वर्ष 2024 में धारा 504, 506, 386, 307, 341, 120(बी) भारतीय दण्ड संख्या से सम्बंधित मुकदमा वादी को डरा धमका कर न्यायालय मे झूठी गवाही दिलवाने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया था । जिसके सम्बंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्त जैद उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व मे विभिन्न थानों में पशूक्रूरता, गौवध प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित विभिन्न अभियोग पंजीकृत थे, जिसमें अभियुक्त उपरोक्त पर 50,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

गिरफ्तार जैद से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा कानपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी आदि जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों से गौवंश पशुओं की खरीद फरोख्त कर एवं लावारिस गोवंश पशुओं को गौकशी एवं पशुक्रूरता के लिए गाडियों में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बनारस, बिहार, पश्चिम बंगाल (पण्डुआ) के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाता था तथा प्राप्त धनराशि को आपस मे बांट लिया जाता था ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…