द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे विद्यार्थियों से 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया एवं ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ…

Ragwendra P Singh
February 10, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे विद्यार्थियों से 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया एवं ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यू-ट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई पर होगा।मध्य प्रदेश के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी लोक शिक्षण आयुक्‍त शिल्‍पा गुप्‍ता ने दी।शिल्पा गुप्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे नई दिल्‍ली में शुरू होगा। इसे यूट्यूब लिंक https: // www. youtube. com/watch?v=G5UhdwmEEls पर भी देखा और सुना जा सकता है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इस लिंक के माध्यम से सहभागिता कर सकेंगे। इस वर्ष मध्य प्रदेश प्रदेश से 18 लाख 27 हजार विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपना पंजीयन कराया है।लोक शिक्षण आयुक्‍त शिल्‍पा गुप्‍ता ने बताया कि मध्य प्रदेश के स्‍कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह, सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। प्रदेश के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों में हाई और हायर सेकेंडरी स्‍कूलों में विद्यार्थियों की लाइव प्रसारण में सहभागिता होगी। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की व्यवस्था संभव नहीं है, वहां रेडियो पर इस कार्यक्रम को सुना जा सकेगा। इस कार्यक्रम का पहला संस्करण वर्ष 2018 में हुआ था। इस वर्ष इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…