द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री माेदी की अध्यक्षता में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में आयाेजित तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का आज रविवार काे अंतिम दिन है। आज…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री माेदी की अध्यक्षता में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में आयाेजित तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का आज रविवार काे अंतिम दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।बैठक के दूसरे दिन शनिवार काे प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली विदेशी फंडिंग पर बात की गई, जिस पर सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए अपने इनपुट और प्लान साझा किए।वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार की देर शाम काे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन को ‘इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच’ बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।