द इंडियन व्यू

पैर में फ्रैक्चर से स्पेन की स्टार फुटबॉलर बोनमती नेशंस लीग फाइनल से बाहर

नई दिल्ली : स्पेन की मिडफील्डर ऐताना बोनमती नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण से बाहर हो गई हैं। रविवार को ट्रेनिंग के दौरान उनकी बाईं फिबुला (पैर की हड्डी) में फ्रैक्चर हो गया था।बोनमती ने शुक्रवार को जर्मनी के खिलाफ खेले…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
1 min read
पैर में फ्रैक्चर से स्पेन की स्टार फुटबॉलर बोनमती नेशंस लीग फाइनल से बाहर

नई दिल्ली : स्पेन की मिडफील्डर ऐताना बोनमती नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण से बाहर हो गई हैं। रविवार को ट्रेनिंग के दौरान उनकी बाईं फिबुला (पैर की हड्डी) में फ्रैक्चर हो गया था।बोनमती ने शुक्रवार को जर्मनी के खिलाफ खेले गए महिला नेशंस लीग फाइनल के पहले चरण में हिस्सा लिया था, जो 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ था। इसके बाद टीम दूसरे चरण की तैयारी कर रही थी, जो 2 दिसंबर को एस्टाडियो मेट्रोपोलितानो में खेला जाना है।रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार रविवार को मेडिकल जांच के बाद पाया गया कि ऐताना बोनमती की बाईं फिबुला में फ्रैक्चर है। खिलाड़ी अब बार्सिलोना लौटेंगी और वहीं से अपनी रिकवरी शुरू करेंगी।27 वर्षीय बोनमती के लिए यह चोट ऐसे समय आई है जब उन्होंने बेहद शानदार साल बिताया है। वह तीन बार विमेन्स बैलन ड’ओर जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं, बार्सिलोना को घरेलू ट्रेबल दिलाने में अहम भूमिका निभाई और स्पेन के साथ यूरो 2025 फाइनल तक पहुंचीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।