पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने महिला कलाकारों की निजता और सम्मान से जुड़े मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उन पैपराजी की आलोचना की, जो अभिनेत्रियों की पीछे से आपत्तिजनक तस्वीरें…

'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने महिला कलाकारों की निजता और सम्मान से जुड़े मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उन पैपराजी की आलोचना की, जो अभिनेत्रियों की पीछे से आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और इसके साथ ' कौन?' जैसे कैप्शन का इस्तेमाल करते हैं। सलमान ने इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताते हुए अभिनेत्रियों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।सलमान ने कहा कि कई अभिनेत्रियां इस तरह की तस्वीरें खींचे जाने से असहज महसूस करती हैं। उन्होंने सई मांजरेकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में उन्हें ऐसी स्थिति में असहज देखा था। सलमान ने यह भी बताया कि नेहा धूपिया इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आवाज उठा चुकी हैं। उनके मुताबिक, हर महिला की अपनी निजी सीमाएं होती हैं और उनकी सहमति के बिना इस तरह की तस्वीरें लेना उचित नहीं है।अभिनेता ने अपनी भांजी से जुड़ा एक अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी भांजी कहीं जा रही थीं, तब कुछ लोगों ने लगातार पीछे से उनकी तस्वीरें खींचीं और सोशल मीडिया पर 'पहचानो कौन है' जैसे कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर कीं। सलमान ने इस मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन महिलाओं को ऐसा व्यवहार पसंद नहीं है, उन्हें इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाना चाहिए।सलमान ने आगे कहा कि वह ऐसे लोगों की पहचान सामने आने पर उनसे सवाल करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिन ज्यादातर महिलाओं को जानते हैं, उनमें से कई अब मां बन चुकी हैं और उन्होंने कभी भी इस तरह की तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं किया। सलमान की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी महिला कलाकारों की निजता और पैपराजी के तौर-तरीकों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
