पृथ्वी शॉ : उम्मीद की नई किरण, सचिन तेंदुलकर की सलाह बनी सहारा
पृथ्वी शॉ को अपने सबसे मुश्किल दिनों में महान सचिन तेंदुलकर का साथ मिलना, उन पर भरोसा जताना काफी उम्मीद देता है। जब सभी आपसे मुंह मोड़ ले, उस वक्त अगर दुनिया का महानतम बल्लेबाज आपकी फिक्र कर रहा हो, सलाह दे रहा हो... यह…

पृथ्वी शॉ को अपने सबसे मुश्किल दिनों में महान सचिन तेंदुलकर का साथ मिलना, उन पर भरोसा जताना काफी उम्मीद देता है। जब सभी आपसे मुंह मोड़ ले, उस वक्त अगर दुनिया का महानतम बल्लेबाज आपकी फिक्र कर रहा हो, सलाह दे रहा हो... यह बात कितना मायने रखती है, शॉ से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

पृथ्वी शॉ जिस तेजी से क्रिकेट की दुनिया में उभरे, उसी तेजी से गायब भी हो गए। एक बच्चा जिसने हैरिस शील्ड में 546 रन बनाकर तहलका मचाया हो। एक लड़का जिसने अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया हो। जिसमें शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी उसकी कप्तानी में खेले हों। जिसने उन दोनों से पहले टेस्ट डेब्यू किया।
पहले ही टेस्ट में सेंचुरी जड़ा। आज उसे एक तरह से शून्य से शुरुआत करनी पड़ रही है। शॉ जिस तेजी से अर्श पर पहुंचे, उसी तेजी से फर्श पर आ गिरे। भविष्य का क्रिकेट सुपर स्टार माने जाने वाला खिलाड़ी ट्रैक से ऐसे उतरा कि कभी उसकी कप्तानी में खेले गिल आज टेस्ट कप्तान हैं और वह भारतीय टीम में वापसी को तरस रहा।
शॉ स्वीकार भी करते हैं कि वह भटक गए थे। गलत सोहबत, गलत दोस्त, खराब फैसले और अनुशासन की समस्या। अब शॉ क्रिकेट करियर को फिर से आकार देने में लगे हैं। वह सिर्फ 25 वर्ष के हैं। उन्हें अब उनसे कहे गए महान सचिन तेंदुलकर के शब्द उम्मीद दे रहे, हौसला दे रहे, हिम्मत दे रहे।
पृथ्वी शॉ ने एक इंटरव्यू में याद किया है कि कैसे सचिन तेंदुलकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। कैसे मुश्किल दिनों में भी वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। शॉ ने कहा, ‘सचिन सर मेरी जर्नी के बारे में जानते हैं। अर्जुन और मैं तब से दोस्त हैं जब हम 8-9 वर्ष के थे। हम साथ खेले। साथ बढ़े। सर भी कभी-कभी हमारे पास होते थे।’
पृथ्वी शॉ ने कहा, 'कुछ समय पहले ही मैंने उनसे बात की थी। बमुश्किल 2 महीने पहले। वह एमआईजी में प्रैक्टिस कर रहे थे। मैं भी वहां था। मैंने उनसे बात की। जब चीजें गड़बड़ हो जाएं और आप भटक जाएं तब आपको एक ऐसे मेंटॉर की जरूरत होती है जो आपमें चिंगारी जगा सके। उन्हें अब भी मुझमें भरोसा है।
उन्होंने कहा- पृथ्वी, मुझे अब भी तुझमें भरोसा है और मैं आगे भी भरोसा करता रहूंगा। मैंने तुम्हें बड़े होते देखा है।' सचिन की तरफ से हौसलाफजाई को याद करते हुए शॉ ने कहा, 'यहां तक कि आज भी वह मुझसे कहते हैं- सही ट्रैक पर आ जा, जैसे पहले था। अगले 13-14 वर्षों में सब कुछ संभव है। उन्हें मुझमें इतना भरोसा है और यह बात बहुत मायने रखती है।'
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
