PKL 12 : आकाश शिंदे की नजरें अब खिताब पर, बेंगलुरु बुल्स को दिलाना चाहते हैं जीत
बेंगलुरु : नासिक के छोटे से गांव में पले-बढ़े आकाश शिंदे के पास बड़े सपने थे, लेकिन उन्हें पूरा करने का रास्ता साफ नहीं था। उनके जिले से पहले कभी कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंचा था। महाराष्ट्र के इस रेडर ने…

बेंगलुरु : नासिक के छोटे से गांव में पले-बढ़े आकाश शिंदे के पास बड़े सपने थे, लेकिन उन्हें पूरा करने का रास्ता साफ नहीं था। उनके जिले से पहले कभी कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंचा था।
महाराष्ट्र के इस रेडर ने बाधाओं को पार कर बनाई अपनी जगह, अब एक और खिताब पर नजर
लेकिन अब, प्रो कबड्डी लीग सीज़न 10 के चैंपियन और PKL 12 की नीलामी में बेंगलुरु बुल्स द्वारा 53.10 लाख रुपये में खरीदे गए इस रेडर की नजर एक और खिताब पर है। "मेरे परिवार में किसी ने कभी कबड्डी नहीं खेली थी। हमारे गांव में यह खेल मशहूर था, लेकिन नासिक से किसी ने राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला था। यह एक बड़ी चुनौती थी।

फिर भी, मैंने खुद पर भरोसा किया और लगातार मेहनत की," शिंदे ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा। हर कदम पर उन्हें खुद ही रास्ता बनाना पड़ा। "मैंने धीरे-धीरे सीखा कि खेल में क्या सुधार करना है और कैसे आगे बढ़ना है। उसी पर काम करता रहा और आगे बढ़ता गया," उन्होंने कहा।
अब जब वह बेंगलुरु बुल्स की नई युवा टीम का हिस्सा हैं, तो उन्हें अपने जैसे जुझारू खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु की ही एक और टीम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का उदाहरण देते हुए कहा, "टीम बहुत युवा है। जिस तरह RCB ने ट्रॉफी जीती, वैसे ही हम भी PKL जीतेंगे। सभी खिलाड़ियों में खुद को साबित करने की जबरदस्त भूख है।"
शिंदे यह भूख अच्छे से जानते हैं। सीज़न 9 में पुणेरी पलटन के साथ मिली करारी हार को वे आज भी नहीं भूले। "सीज़न 9 में हम जयपुर पिंक पैंथर्स से 2-3 अंकों से हार गए थे। उसके बाद हमने जमकर मेहनत की और सीज़न 10 में चैंपियन बने," उन्होंने याद किया। उस जीत ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत भी बनाया।
इस जीत के साथ, उन्हें एक ऐसा कोच भी मिला जो उन्हें परिवार जैसा अपनापन देता है – बीसी रमेश। “मैदान पर वह सख्त हैं, लेकिन बाहर सबको बच्चों की तरह प्यार करते हैं,” शिंदे ने बताया। उनकी सफलता अब नासिक और महाराष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। “महाराष्ट्र में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। स्किल लेवल बहुत ऊंचा है और इसीलिए यहां से टॉप खिलाड़ी निकलते हैं,” उन्होंने गर्व से कहा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
