द इंडियन व्यू

पुलिस हिरासत से भागे दो चिट्टा तस्कर, एक दबोचा, दूसरे की तलाश जारी

शिमला : जिला शिमला के जुब्बल थाना में चिट्टा तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। यह घटना बुधवार शाम की है, जब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद वापस थाने लेकर पहुंची थी।…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
पुलिस हिरासत से भागे दो चिट्टा तस्कर, एक दबोचा, दूसरे की तलाश जारी

शिमला : जिला शिमला के जुब्बल थाना में चिट्टा तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। यह घटना बुधवार शाम की है, जब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद वापस थाने लेकर पहुंची थी।

जानकारी अनुसार पेशी के बाद जब आरोपी मनीष निवासी जुब्बल और विक्रांत को थाने लाया गया तो दोनों ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। जैसे ही उन्हें टॉयलेट ले जाया जा रहा था तब दोनों ने मौके का फायदा उठाते हुए थाने की दीवार फांद दी और झाड़ियों में कूदकर भाग निकले।

पुलिसकर्मियों ने शोर मचाकर भाग रहे दोनों आरोपियों का पीछा किया। इसमें एक आरोपी विक्रांत को मौके पर ही पकड़ लिया गया लेकिन मनीष फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मनीष और विक्रांत को जुब्बल पुलिस ने एक दिन पहले ही नशीले पदार्थ चिट्टा के साथ पकड़ा था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब मनीष के फरार होने के चलते उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 और 3(5) के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…