द इंडियन व्यू

पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, बदमाश हुआ लंगड़ा

गाजियाबाद : एक तरफ जहां कांवड़ महोत्सव चल रहा है। वहीं गाजियाबाद में बदमाशों की भी सक्रियता बनी हुई है। इसी के चलते टीलामोड थाने से वांछित चल रहे बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, बदमाश हुआ लंगड़ा

गाजियाबाद : एक तरफ जहां कांवड़ महोत्सव चल रहा है।

वहीं गाजियाबाद में बदमाशों की भी सक्रियता बनी हुई है। इसी के चलते टीलामोड थाने से वांछित चल रहे बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई और एक गोली बदमाश की टांग में लगी। जिससे वह लंगड़ा हो गया। यह दुस्साहसी बदमाश दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय शादाब है। जो मूल रूप से बिजनौर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस तथा हर्ष विहार दिल्ली से चोरी की हुई 01 मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद हुई है।

एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि थाना टीलामोड क्षेत्रांतर्गत अपराधों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना टीलामोड पुलिस मंगलवार की रात में ओक्सीहोम सोसाईटी के सामने भोपुरा की ओर जाने वाली सडक पर चेकिंग कर रही थी । दौराने चेकिंग टीलामोड की तरफ से तेजी से आ रही मोटरसाईकिल को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति ने मोटरसाईकिल को कुटी के जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया।पुलिस ने इसका पीछा किया तो तेजी व हड़बड़ी के कारण मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी । जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो व्यक्ति ने तुरंत संभलकर पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी उस पर फायर किया । जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा । घायल बदमाश को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गुड्डू उर्फ शादाब बताया।

बदमाश के कब्जे से एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा थाना हर्ष विहार दिल्ली पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी की गई मोटरसाईकिल स्पेलण्डर प्लस बरामद हुई है। बरामद मोटरसाईकिल को आरोपी ने इसी महीने की 10 तारीख को हर्ष विहार दिल्ली से चोरी करना बताया है। अभियुक्त गुड्डू उर्फ शादाब थाना टीलामोड़ पर पंजीकृत गैगस्टर एक्ट के एक अभियोग में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गाजियाबाद के थाना टीलामोड ,शालीमार गार्डन ,इन्दिरापुरम , क्रासिंग रिपब्लिक , साहिबाबाद ,अंकुर विहार एवं दिल्ली के करीब 24 मुकदमे चोरी,लूट व छिनैती व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित पंजीकृत है ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…