द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

कानपुर : फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित शाहिद पिच्चा गिरोह के सदस्य हैं। दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

कानपुर : फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित शाहिद पिच्चा गिरोह के सदस्य हैं। दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को गोली मारने के मामले में पिच्चा गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दो दिन पूर्व स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनगंज का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ शाहिद पिच्चा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना में शाहिद के गले में गोली फंस गई थी।

मामले में घायल सबलू ने शाहिद पिच्चा, उसकी मां, बहनोई जीशान, फिरोज, सनी, यूसुफ चटनी और तीन अज्ञात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को यूसुफ चटनी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में बुधवार की देर रात डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम, स्वरूप नगर और फजलगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने फजलगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत 25-25 हजार के इनामिया शाहिद पिच्चा के बहनोई जीशान और उसके भाई फैज़ल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सबलू और शाहिद पिच्चा के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर दुश्मनी चल रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाशों के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा। जबकि अन्य नामजद आरोपितों की तलाश जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…